logo

नागदा जिला उज्जैन लैंक्सेस दुर्घटना में प्रबंधक दोषी भोपाल में आज कलम मुखर जितेन्द्र जायसवाल

लैंक्सेस दुर्घटना में प्रबंधक दोषी भोपाल में आज कलम मुखर




नागदा, देशबंधु। उज्जैन जिले के नागदा में स्थित बहुराष्टीय लैंक्सेस कंपनी के उद्योग में गत 18 अप्रैल को हुई एक दुर्घटना में आखिरकार जांच के बाद एक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टयां प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस हादसे की जांच औधोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी हिमांशु सालोमन ने पूरी कर ली है। उन्होंने दुर्घटना स्थल का मुआयना करने एवं घायल मजदूर के बयान के बाद विभाग के संभागीय कार्यालय उज्जैन में रिपोर्ट पेश कर दी है। गौरतलब हैकि लगभग 5 दिनों पहले लैंक्सेस उद्योग में कार्य के दौरान ठेका मजदूर राजेश यादव घायल हुआ था। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला मुख्यालय के एक निजी पाटीदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घायल के हाथ की दोनों अंगूलिया एक बेल्ट में आने से कट गई थी। मंगलवार को देशबंधु संवाददाता ने जांच अधिकारी हिमांशु सालोमन से दूरभाष पर संपर्क कर जांच का अपडेट लिया। हिमांशु ने साफ शब्दों में खुलासा किया कि हर पहलू की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लैंक्सेस प्रबंधन की इस मामले में लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का खामियाजा मजदूर का भुगतना पड़ा है। उन्होंने बताया शनिवार को घायल राजेश के बयान उज्जैन में उसके उपचार के दौरान लिए गए है। दुर्घटना स्थल से भी तथ्यों को जुटाया गया है। घायल के एक साथी के भी बयान के बाद जांच रिपोर्ट तैयार की गई है।

युनिट हेड गुलाटी की सफाई

कल दुर्घटना के बारे में अधिकृत बात बोलने से कतरा रहा प्रबंधन आखिरकार अब अपना पक्ष रखने के लिए सामने आया है। चार दिन बाद स्थानीय यूनिट हेड सुनील की इस दुर्घटना में सफाई सामने आई है। यह सफाई निलेश मेहता नामक एक शख्स के व्हाटसअप से 22 अप्रैल को इस संवाददाता को प्राप्त हुई। इस बयान के अंत में जारी करने वाले का नाम सुनील गुलाटी एवं पदसाइड हेड लिखा गया है। निलेश ने भी मोबाईल पर बातचीत कर इस संवाददाता से आग्र्रह कर कंपनी की और से इस बयान को प्रकाशित करने का आग्रह किया है। मजेदार बात यह हैकि इस बयान में भी यूनिट हेड ने स्वीकार किया हैकि उद्योग में हुई दुर्घटना में एक मजदूर घायल हुआ।

यूनिट हेड का बयान

राजेश यादव, एक ठेका श्रमिक साइट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गया और दुर्भाग्य से उसके दाहिने हाथ की तर्जनी और मध्यमा दोनो अगूलियां के सिरे कट गए। उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और आवश्यक चिकित्सा सहायता दी गई। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
एक संगठन के तौर पर हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते है। हमने प्रभावित ठेका श्रमिक को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की है ओर भविष्य में उसके ठीक होने में सहायता करना जारी रखेंगे।
हमने श्रमिक के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी हैकि उसे कानून और उसके अधिकारों के अनुसार सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। हम सुरक्षा के विषयों पर सतर्क और सावधान बने हुए है। और पहले से ही इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं, ताकि साइट पर काम करने वाले सभी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्ति की जा सके।

सुनिल गुलाटी
साइड हेड, नागदा लैंक्सेस इंडिया

3
13 views